Move to Jagran APP

गोवर्धन थाने से पुलिस को चकमा दे भागा शातिर

मथुरा (गोवर्धन): गोवर्धन पुलिस एकतरफ पर्यटकों से दु‌र्व्यवहार कर रही है। वहीं थाने तक पर अपराधियों क

By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 11:41 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 11:41 PM (IST)
गोवर्धन थाने से पुलिस को चकमा दे भागा शातिर

मथुरा (गोवर्धन): गोवर्धन पुलिस एकतरफ पर्यटकों से दु‌र्व्यवहार कर रही है। वहीं थाने तक पर अपराधियों को नहीं रोक पा रही। शुक्रवार को तो तमाचा सा लगा। झगड़े के आरोप में तीन दिन से थाने में बैठा युवक शुक्रवार को पुलिस चौकसी को तोड़कर भाग गया। पुलिस के जवानों ने पीछा किया लेकिन पीछे ही रह गए।

loksabha election banner

मध्य प्रदेश के जिला सागर निवासी राम अवतार गोवर्धन की एक गोशाला में नौकरी करता था। राम अवतार की अन्य गोशाला कर्मी से किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। शिकायत पर गोवर्धन पुलिस तीन दिन पहले उसे थाने ले आई। पुलिस की देरी शायद आरोपी युवक को बर्दाश्त नहीं हुई और शुक्रवार सुबह पुलिस की आंखों में धूल झोंक थाने से भाग गया। कुछ पुलिसकर्मी उसे पकड़ने के लिए दौड़े। राम अवतार आन्यौर मार्ग की तरफ मुड़ा तथा पर्वतराज की शिलाओं पर दौड़ने लगा। आगे-आगे आरोपी और पीछे भागती पुलिस देख स्थानीय लोगों का मेला लग गया। आरोपी गिरिराजजी के दूसरी तरफ जतीपुरा की गलियों में विलुप्त हो गया। पुलिस के जवान हाफते हुए पहुंचे, लेकिन युवक को नहीं पकड़ सके। खाकी हाथ मलती रह गई और युवक रफूचक्कर हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.