तेवर, कानून और मददगार दिखा प्रशासन
मथुरा (गोवर्धन): गोवर्धन में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, तो पॉलीथिन प्रयोग करने व
मथुरा (गोवर्धन): गोवर्धन में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, तो पॉलीथिन प्रयोग करने वालों पर जुर्माना भी लगाया। सर्दी से बचाने के लिए गरीबों को कंबल वितरण किए गये।
गुरुवार को उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया गया। दुकानों के आगे लगे तख्ते पट्टे हटाकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई। दुकानों पर पॉलीथिन का प्रयोग होते देख एसडीएम के तेवर सख्त हो गये। उन्होंने सौंख तिराहा स्थित मित्तल किराना स्टोर, हैप्पी डेयरी पर पांच- पाच हजार रुपये तो सतीश सक्सेना का दो हजार रुपये का जुर्माना किया गया। पॉलीथिन अभियान की सुनते ही संचालक दुकानों को बंद कर गये। एसडीएम ने गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरण कर सर्दी से बचाने के प्रयास किए। अभियान में अधिशाषी अधिकारी रजनीश शर्मा, थाना प्रभारी राजासिंह, एसएसआई संजीव तौमर, कानूनगो साधुराम आदि मौजूद थे।