राधारानी यात्रा के स्वागत की तैयारी को मंथन
मथुरा : यमुना मुक्तिकरण अभियान की बैठक में राधारानी ब्रज यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर मंथन किया।
मथुरा : यमुना मुक्तिकरण अभियान की बैठक में राधारानी ब्रज यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर मंथन किया। शनिवार को यात्रा का महोली में पड़ाव होगा। कृष्णापुरी तिराहा पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
अध्यक्षता रामजी लाल शास्त्री ने की। प्रदेश महासचिव श्याम चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना, नगर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, महिला नगर अध्यक्ष नीलत कुलश्रेष्ठ, भाकियू के नगर अध्यक्ष महेन्द्र राजपूत आदि को कार्यक्रम की जानकारी दी गयी है। अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने बताया कि यमुना के लिए सहयोग मिल रहा है। अध्यक्षता कर रहे रामजी लाल शास्त्री ने कहा कि शहर में युवाओं द्वारा अधिक स्वागत होना चाहिए। जिससे कि 2 नवंबर को होने वाले युवा सम्मेलन के लिए सभी का ध्यान यमुना की तरफ लाया जा सके। इस मौके पर सुनील सिंह, देवेंद्र पहलवान, प्रेमप्रकाश, चंद्रमोहन आदि उपस्थित थे।