मंदिर सेवायत व मल्लाह भिड़े, एक घायल
जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): केशीघाट स्थित यमुना मंदिर के सेवायत और मल्लाहों के बीच हुए झगड़े मे
जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): केशीघाट स्थित यमुना मंदिर के सेवायत और मल्लाहों के बीच हुए झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले गये, जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत केशीघाट स्थित यमुना मंदिर के सेवायत सिद्धार्थ शुक्ला शुक्रवार की सुबह मंदिर के निकट यजमानों के साथ हवन-यज्ञ कर रहे थे तभी मल्लाहों के आने पर उनकी कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गाली गलौच से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला के सिर पर गंभीर चोट आयी। उसे गंभीर दशा में आगरा रेफर किया गया। घायल सेवायत के भाई रजत शर्मा ने कोतवाली में मल्लाह पाड़ा निवासी हरीबाबू, सुरेश, राधेश्याम व मूला के बेटे के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है।