यूपीटीयू ने खासतौर पर अमेरिका से बुलाए ट्रेनर: खांडाल
जागरण संवाददाता, मथुरा: उप्र प्राविधिक विवि के कुलपति डॉ. आरके खांडाल ने मीडिया से बात करते हुए बताय
जागरण संवाददाता, मथुरा: उप्र प्राविधिक विवि के कुलपति डॉ. आरके खांडाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विवि सभी कॉलेजों की छात्राओं के आत्मरक्षा के लिए प्रयास कर रहा है। इसी के तहत सभी 750 कॉलेजों में आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसके लिए अमेरिका से प्रशिक्षक बुलाई गई हैं। उन्होंने बताया कि 2015 में विवि के नोएडा कैंपस में डिजाइनिंग टेक्नोलॉजी का कोर्स शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स के लिए हर जिले में एक नोडल सेंटर खोला जाएगा। कुलपति ने बताया कि हर कॉलेज में इन्क्यूवेटर सेंटर की स्थापना की भी कोशिश की जा रही है।
छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
मथुरा: बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इन छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को अमेरिका की ट्रेनर मैनिता लियोम ने यहां पर पहुंच कर छात्राओं की क्लास ली।
इस दौरान उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा के आसान तरीके छात्राओं को बताए। उन्होंने छात्राओं को बताने के साथ ही उन्हें प्रेक्टिकल करके भी दिखाया। इस ट्रेनिंग से इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं खुश नजर आयीं। छात्रा आयुशी के मुताबिक ऐसी ट्रेनिंग से आत्मरक्षा के प्रति हौसला भी जगता है।
इस मौके पर उप्र प्राविधिक विवि के कुलपति डॉ. आरके खांडाल के साथ ही नारी संस्था की चेयरपर्सन सरोजनी अग्रवाल भी मौजूद रहीं। सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं के लिए काफी जरुरी होते हैं। आत्मरक्षा वर्तमान में महिलाओं के लिए बेहद जरुरी हो गया है। इस दौरान कॉलेज के चेयरमैन माधव शरण अग्रवाल, कन्हैया लाल बजाज, निदेशक एसके गोयल, वाइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, गौरशरण सर्राफ, रामनारायण गर्ग, मट्टोमल अग्रवाल, रजिस्ट्रार भगवान सिंह और सतीश चंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।