गोपाष्टमी आज, पूजीं जाएंगीं गोमाता
मथुरा: श्री माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा विश्राम घाट पर तीन दिवसीय श्रीकृष्ण बलराम महोत्सव (कंसवध मेल
मथुरा: श्री माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा विश्राम घाट पर तीन दिवसीय श्रीकृष्ण बलराम महोत्सव (कंसवध मेला) के तहत पहले दिन श्रीगोपाष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को गोचारण लीला का आयोजन सुबह नौ बजे होगा। गोचारण शोभायात्रा शाम चार बजे भीकचंद्र गली छत्ता बाजार से निकाली जाएगी। शाम सात बजे विश्राम घाट पर यमुना जी का भव्य छप्पन भोग लगाया जाएगा। यह जानकारी परिषद के मंत्री अजय चतुर्वेदी ने दी।
- श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में व समिति संस्थापक पं. अमित शर्मा भारद्वाज के नेतृत्व में श्रीजी बाबा आश्रम में सामूहिक गो पूजन किया जाएगा। गो संरक्षण व संवर्धन पर संगोष्ठी होगी।
-अखिल भारतीय सपाढ्य सभा द्वारा शुक्रवार को प्रात: लीला मंचन व शाम पांच बजे शोभायात्रा स्वामीघाट से निकलेगी। यह जानकारी महेशचंद्र शर्मा ने दी।
-गोपाष्टमी मेला महोत्सव समिति शुक्रवार को अपरान्ह साढे़ चार बजे शोभायात्रा स्वामी घाट से निकालेगी। ये जानकारी सर्वेश शर्मा एडवोकेट ने दी है।