घाट पर गंदगी देख सिटी मजिस्ट्रेट का चढ़ा पारा
मथुरा: यम द्वितीया का स्नान शनिवार सुबह यमुना में होना है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह शुक्रवा
मथुरा: यम द्वितीया का स्नान शनिवार सुबह यमुना में होना है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह शुक्रवार को घाटों के भ्रमण पर निकले। इस दौरान विश्राम घाट पर गंदगी मिलने और बैरीकेडिंग की बल्लियां खुली होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ के सामने आपत्ति जताते हुए इन्हें ठीक कराने को कहा। इस पर ईओ ने बल्लियां कसवाने के साथ ही सफाई कराने को कर्मी लगा दिए।
यम द्वितीया का स्नान शनिवार सुबह को विश्राम घाट पर होना है। इस बड़े स्नान के लिए सिटी मजिस्ट्रेट हेम सिंह शुक्रवार शाम यमुना किनारे घाट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां पर गंदगी देखी तो ईओ को फोन करके वहां पर बुला लिया। यहां पर पहुंचे ईओ केपी सिंह को जब सिटी मजिस्ट्रेट ने गंदगी दिखाते हुए सफाई कराने को कहा तो ईओ ने सफाई कर्मी बुला कर यहां पर सफाई कराई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने जब स्नान के लिए लगाई गई बल्लियों को ढीला देख कर इन्हें कसवाने को कहा तो नगर पालिका कर्मियों ने इन बल्लियों को कस कर दुरुस्त किया।