Move to Jagran APP

यमुनानगर में सत्याग्रह की तैयारियों पर गोष्ठी 26 को

मथुरा: यमुना रक्षक दल के दो नवंबर को हथिनी कुंड पर होने वाले सत्याग्रह की तैयारियों को लेकर समीक्षा

By Edited By: Published: Tue, 21 Oct 2014 11:29 PM (IST)Updated: Tue, 21 Oct 2014 11:29 PM (IST)
यमुनानगर में सत्याग्रह की तैयारियों पर गोष्ठी 26 को

मथुरा: यमुना रक्षक दल के दो नवंबर को हथिनी कुंड पर होने वाले सत्याग्रह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक 26 अक्टूबर को यमुनानगर में होगी। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने मंगलवार को हथिनी कुंड से लौटकर बताया कि यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने को लेकर यमुना नगर व हथिनी कुंड के निकटवर्ती लोगों में खासा उत्साह है। रूपरेखा पर चर्चा करने के लिए 26 अक्टूबर को यमुनानगर में रामलीला भवन में संगोष्ठी होगी।

loksabha election banner

मानमंदिर के विरक्त संत रमेश बाबा द्वारा चलाए जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान के कार्यकर्ताओं ने नगर कार्यालय पर हुई बैठक में यमुना में हो रही गंदगी, यमद्वितीया पर यमुना जल न होने और भइया दूज पर मथुरा वृंदावन आने वाले भक्तों की समस्याओं पर विमर्श किया। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों ने यमुना के घाटों का दौरा किया। अध्यक्षता सहसंयोजक सुनील सिंह ने की। प्रदेश महासचिव श्याम चतुर्वेदी, नगर महिला अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, नगर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, राज शर्मा, राजेंद्र सक्सेना, मधुखंडेवाल, भाकियू के हरीश ठेनुआ आदि मौजूद थे।

महायज्ञ आज

तीर्थ पुरोहित महासंघ द्वारा यमुना जल प्रदूषण मुक्ति को लक्ष्मी नारायण महायज्ञ बुधवार को सुबह आठ बजे से प्रयागघाट पर किया जाएगा। जानकारी मीडिया प्रभारी अजय चतुर्वेदी ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.