डांडिया में नारी सशक्तिकरण का संदेश
जागरण संवाददाता, मथुरा: जागरण द्वारा आयोजित डांडिया रास-2014 में नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया
जागरण संवाददाता, मथुरा: जागरण द्वारा आयोजित डांडिया रास-2014 में नारी सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया। नारी केवल घर ही नहीं, मौका मिलने पर शासन-प्रशासन भी कुशलता के साथ चला सकती हैं।
गोवर्धन चौराहे के पास स्थित मुकुंद रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम बी.चंद्रकला, नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, एसएसपी मंजिल सैनी, सीडीओ दुर्गा शक्ति नागपाल, एसडीएम श्यामलता आनंद, सीओ सदर प्रीति प्रियदर्शनी, मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा और एएसपी रतना पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
यह संदेश था कि उच्च शिक्षा से महिला सशक्त ही नहीं, बल्कि संचालन में भी निपुण हो सकती हैं। महिलाएं अब राजनीतिक, प्रशासनिक, खेल, व्यापार आदि क्षेत्र में अपनी धाक जमा रही हैं। सामाजिक रिश्ते भी वह बखूभी निभा रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी से अच्छा नारी सशक्तिकरण का संदेश कहीं नहीं मिलने वाला है। यहां सांसद, चेयरमैन और सभी बड़े प्रशासनिक पद पर महिलाएं तैनात हैं और अपने कुशल नेतृत्व से शहर के विकास के साथ आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही हैं।