मां की हुई जय-जयकार
मथुरा: मां चामुंडा देवी मंदिर पर आयोजित छप्पन भोग और जागरण से वातावरण देवीमय हो गया। भगवती शोभायात्र
मथुरा: मां चामुंडा देवी मंदिर पर आयोजित छप्पन भोग और जागरण से वातावरण देवीमय हो गया। भगवती शोभायात्रा और कलश यात्रा में मां की जय-जयकार होती रही।
मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के तत्वावधान में मां भगवती की शोभायात्रा चौक बाजार गांधी पार्क से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ पं.अमित भारद्वाज व मंत्री शंशाक पाठक ने डोले में विराजमान भगवती की आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में गणेशजी, गिर्राजजी आदि की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी थीं। शोभायात्रा गांधी पार्क से चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट, मसानी होती हुई वृन्दावन रोड स्थित मां चामुंडा देवी के दरबार में जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में डा. अंशुमान गोयल, प्रतीक शर्मा, पदम गोयल, विवेक सूतिया, गौरव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, अजय अग्रवाल, हेमंत राजपूत, अमित खंडेलवाल, सुनील गोयल, शैलेंद्र शर्मा, नंद किशोर अग्रवाल, बलराम आचार्य आदि उपस्थित थे।