नयी पीढ़ी करे दीनदयाल के विचारों को आत्मसात
मथुरा: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय प्रचारक डॉ. दिनेश ने कहा है कि डॉ. दीनदयाल उपाध्याय एक विचार के रूप में जाने जाते हैं। उनके त्याग, बलिदान और अंत्योदय के विचारों को नयी पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत है।
वह नगर भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पंडित दीनदयाल के 99 वें जन्मदिवस को जोर-शोर से मनाने का आह्वान किया। अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि तीनों दिन मथुरा नगर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करने जाएंगे। उनके लिए बसों की व्यवस्था की गयी है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. ओमप्रकाश सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता डब्बू, चौ. राजवीर सिंह, विष्णु दास अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, हरि ओम शर्मा, धर्मेद्र बिसावर, यतीश चौधरी, दीपेंद्र चतुर्वेदी, राजीव राज पाठक, प्रताप महावर, हेमंत खंदौली, विपुल पारीक, सुमित शर्मा, संजय वर्मा, धर्मेश तिवारी, शिब्बो बाबा, विक्की बाल्मीकि, मीना गोला, आजाद कर्दम, नरेश शर्मा, आशा देवी, बासू शर्मा, मेघश्याम सैनी, मुरारी लाल शर्मा, अखिलेश, हरिशंकर शर्मा, मो. इकबाल, ओमप्रकाश, सचिन खंडेलवाल, राजेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संचालन हरिओम शर्मा ने किया।