जनता से किए वायदे भूल रहे मोदी: राजबब्बर
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 11:47 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 11:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मथुरा (वृंदावन): फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद राजबब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से जो वायदे किए, पूरे करने की बजाय उन्हें भुलाकर अब वे नये मुद्दे खड़े कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। कहा क्षेत्रवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद से ऊपर उठकर कांग्रेस ने हमेशा काम किए और आगे भी करती रहेगी।
फोगला आश्रम से निकलने के बाद रमणरेती मार्ग पर वे पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। श्री बब्बर ने रात ठा. बांके बिहारी के दर्शन किए। उनके साथ विधायक प्रदीप माथुर और छावनी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु, रोटरी क्लब ऑफ वृंदावन के सचिव नवीन चौधरी, पं.मुकुन्द शर्मा साथ थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें