सेंट डॉमनिक स्कूल में चला योगा शिविर
जागरण संवाददाता, मथुरा: भागमभाग की दिनचर्या तनावग्रस्त बनाती जा रही है। व्यस्तता के बावजूद शरीर को दुरस्त रखने के लिए योग से बेहतर कोई उपाय नहीं है। शहर के सेंट डॉमनिक स्कूल में फादर जॉन फरेरा ने गुरुवार को योगा सिखाया। फादर के हर एक्शन पर बच्चों ने घंटों प्रैक्टिस की। फादर जान परेरा ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकाओं को योग के लाभ भी बताए।
साफ्टवेयर से छात्र संसद चयन
सेंट डामिनिक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लोकतांत्रिक पद्धिति के माध्यम से छात्र संसद का गठन किया गया। मतदान पारदर्शी बनाने के लिए कक्षा 12वीं की छात्रा इला राणा ने एक कंप्यूटर साफ्टवेयर का प्रयोग किया।
इसके जरिए कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। इसमें विद्यालय के हैड बाय दिव्यांशु त्रिपाठी व हैड गर्ल सुरम्या शर्मा चुनी गयीं। चयनित पदाधिकारियों को प्रधानाचार्य फादर इलाइस कोरिया ने बधाई दी और नवीन साफ्टवेयर हर क्लास में प्रयोग किए जाने की आशा जतायी। विशिष्ट अतिथि कर्नल सैम्यूल ने सभी को शपथ दिलाई।