Move to Jagran APP

यमुना जागरण यात्रा से नई उम्मीदों का संचार

By Edited By: Published: Thu, 10 Jul 2014 02:18 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jul 2014 02:18 AM (IST)
यमुना जागरण यात्रा से नई उम्मीदों का संचार

जागरण न्यूज नेटवर्क, मथुरा: दूसरों के कल्याण के लिए अविरल और उद्धत रहने वाली यमुना की गरिमा, सुंदरता और शुद्धता का भी ख्याल नहीं रखा गया। जीवनदात्री स्वरूप से हमेशा ही कृपा की अभिवर्षा करती रही कालिंदी आज शहर के सीवर, कारखानों के जहरीले कचरे से प्रदूषित हो चुकी है। भ्रष्टाचार की भागीरथी ने इसके उद्धार के प्रवाह को और जटिल बना दिया है। आंदोलनों की हुंकार भोथरी हो चुकी है। ऐसे में दैनिक जागरण द्वारा निकाली गई यमुना जागरण यात्रा से यमुना भक्तों में नयी उम्मीदों का संचार हुआ। इसी उम्मीद में जागरण यात्रा के स्वागत के लिए कदम- कदम पर होड़ सी लगी रही।

loksabha election banner

कोसीकलां: कालिंदी की पीर को लेकर जागरण यमुना यात्रा के रथ ने ब्रज में कदम रखा, तो ब्रजवासियों के दिल, दल, जात- पात और संप्रदाय के भेद मिट गए। यमुना महारानी की पर्वत सी हो चली पीर को मिटाने के लिए हर हाथ उठा, तो कंठ पर पौराणिक स्वरूप लौटाने का संकल्प गूंजा। भोर की वेला में युवा शक्ति ही नहीं बुजुर्ग और बच्चे भी कदम ताल मिलाकर कालिंदी की कल- कल को बचाने के लिए यात्रा में जनजागरण करने पहुंचे। चेयरमैन बीपी रुहेला के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय ने मुहल्ला निकासा में शाकिब कुरैशी, युसूफ मैम्बर एवं उनके सहयोगियों ने स्वागत किया। यमुना रथ के आगे मान मंदिर बरसाना के छात्र नाचते गाते चल रहे थे। बल्देवगंज चौराहे मान मंदिर बरसाना ट्रस्ट पदाधिकारी सुनील सिंह एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सभा के अजय गोइंका ने अगुवानी की। यहां ठा. भानू प्रताप सिंह, धर्मवीर अग्रवाल, आर एन भारद्वाज, सतवीर सांगवान, धर्मवीर शर्मा ने स्वागत किया। जबकि बिहारीलाल, गिरधारी लाल, डॉ. बलराम अग्रवाल, रामू बढ़ा वाले, बीधूराम सिंघल, केके अग्रवाल, पवन अग्रवाल, जगदीश प्रसाद शर्मा, विनय उपाध्याय, अंकित मालविया, सौरभ जैन, दीपक बडगूर्जर, टिंकूर ,जीतू चौधरी, हरिओम दीक्षित, गिरधारी लाल, रामकुमार वाल्मीकि ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

राधे-राधे की धुन के बीच घंटाघर घर पर शैली सभासद, चंदा जैन, ओमप्रकाश गोयल, हेमंत दीक्षित, रहीश खान, इमरान, विष्णु गोयल, सुनील गोयल, कमलेश गोयल आदि ने स्वागत किया। हनुमान मंदिर के सामने कुंवरचंद रावत एवं अजय गोइंका ने स्वागत कर यात्रा को आगे के लिए विदा किया।

बह्मा जी की नगरी भी गदगद

चौमुहां: बह्मा जी की नगरी चौमुहां में श्री दुर्गेश इंटर कॉलेज पर चंदन मास्टर, राधेश्याम, कुंवर सेन, चंद्रभान, चरण सिंह और बच्चों ने यात्रा का स्वागत किया। हाईवे स्थित आरके हॉस्टल पर ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के महामंत्री ठाकुर थान सिंह के साथ पूर्व चेयरमैन पाल सिंह यादव, भगवान सिंह, चंदन सिंह, विनोद कुमार वाष्र्णेय, धर्मवीर सिंह, डॉ. भगवान सिंह, राजेश कुमार, जयपाल सिंह, गिर्राज सिंह, शिवराम सिंह, विजय सिंह फौजी, अशोक सिंह, गुमान सिंह, नत्था लाल फरह, सिंकदर सिंह, छोटू पहलवान, अंकित सिंह आदि ने स्वागत किया।

वृंदावन में भव्य स्वागत, पुष्प वर्षा

वृंदावन: निर्मल यमुना का नारा बुलंद कर 'यमुना जागरण यात्रा' जब कान्हा की नगरी वृंदावन पहुंची तो भक्तों ने पलक- पावड़े बिछा दिए। छटीकरा मार्ग पर शांति सेवा धाम पर भक्तों के सैलाब ने यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लिए नारे लगाए। भागवत भाष्कर आचार्य देवकीनंदन ठाकुर के सान्निध्य में हजारों भक्तों ने 'यमुना जागरण रथ' पर यमुना जल कलश का पूजन कर यमुना शुद्धिकरण का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजवीर शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, रवि रावत, एम.एल. सोनी, एच.पी. अग्रवाल, राजेश जैन, विष्णु शर्मा, जगदीश वर्मा, गजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, किशन गौड़, सुनील कुमार, चंद्रप्रकाश, इंद्रेश कुमार आदि उपस्थित थे ।

चैतन्य बिहार मोड़ पर डॉ. यदुवीर सिंह यादव के नेतृत्व में गंभीर गुर्जर, सुरेश सिंह, विकास, गया यादव, चंदन यादव, कपिल यादव, जगन यादव, रामस्वरूप, दिनेश, संजीव यादव, मानसिंह, रविंद्र यादव, राजवीर यादव और इस्कॉन मंदिर के सामने राजेश पंडित अनूप अग्रवाल, आशू गौतम समेत अनेक लोगों ने जोशीले नारों के साथ रथ का स्वागत कर यमुना शुद्धिकरण का संकल्प लिया। बन महाराज इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रवेश द्वार पर चेयरमैन नामदेव शर्मा के नेतृत्व में कॉलेज स्टाफ व कर्मचारियों ने रथ का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।

हरिनिकुंज चौराहे पर गोकुल क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, आचार्य अतुलकृष्ण गोस्वामी, बिहारीलाल वशिष्ठ, कृष्णमुरारी शर्मा, बनखंडी महादेव मंदिर पर रोटरी क्लब व सामाजिक संस्था प्रयास के अध्यक्ष अभय वशिष्ठ के नेतृत्व में विष्णु शर्मा, राज अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, संजीव वर्मा, प्रहसनजीत, वैभव अग्रवाल, विपिन ओझा ने कलश का पूजन कर यमुना शुद्धिकरण का संकल्प लिया। नगर पालिका चौराहा पर ब्रजवासी पंडा सभा के सुरेश चंद्र शर्मा, गुड्डू लवानिया, मोहन लाल शर्मा, पप्पू शर्मा, महेश गोस्वामी, मिंटू शर्मा ने रथ का स्वागत किया।

केशीघाट पर यमुना जागरण रथ का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री व मृदुलकांत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यमुना पूजन कराया। इस अवसर पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु, संस्कार भारती के अध्यक्ष कृष्णगोपाल शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, ब्रजमोहन खांडल, तोताराम उपाध्याय, महेश भारद्वाज, प्ररन किशोर शर्मा, दानबिहारी शर्मा, छीता गौतम, मोहनलाल शर्मा, सुमित गौतम मौजूद रहे।

सुरीर में स्वागत को उमड़े लोग

फोटो एम.टी.एच. 10

सुरीर: सुरीर में बुधवार को यमुना जागरण यात्रा का स्वागत करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद गुप्ता, युवा क्षत्रिय राजपूत महासभा के महामंत्री भूपेंद्र सिंह, गिर्राज प्रसाद शर्मा, पवन गुप्ता, गिर्राज ठाकुर, तन्नू सिंह, अजय बजाज, भूपेंद्र गुप्ता, डॉ.हरिओम शर्मा, डॉ.नौहबत सिंह, अजय बजाज, तेजवीर सिंह, दीपेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मुकेश वाष्र्णेय, गंगा सिंह, भोला सेठ, पीयूष वाष्र्णेय, हर्षित वाष्र्णेय, टोनी गुप्ता आदि ने यमुना शुद्धीकरण का संकल्प लिया।

नौहझील पहुंचा यमुना जागरण रथ

फोटो एम.टी.एच.15

नौहझील: नौहझील में जागरण यात्रा का पूर्व ब्लॉक प्रमुख नौहझील ललित चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सचिन राईया, डॉ. सत्यपाल सिंह, ग्राम पंचायत मढ़आका प्रधान कुंवरसेन, डॉ. चंद्रमोहन, आइटीआइ कार्यकर्ता योगेंद्र अग्रवाल, भारत भूषण, सत्तन पाठक, बॉली शर्मा, पूर्व प्रधानपति नौहझील लीलाधर, सत्यप्रकाश पाठक, चंद्रपाल, श्यामबाबू अग्रवाल आदि लोगों ने स्वागत किया।

माट में भव्य स्वागत

माट: यमुना जागरण रथ यात्रा का माट में भव्य स्वागत हुआ। दीनदयाल उपाध्याय, हरी किशन शर्मा, बाके लाल राघव, भगवत स्वरूप, श्यामवीर सिंह, कन्हैया लाल, शिवकुमार तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी , बिट्टू मिस्त्री, महेश चंद, मनोज उपाध्याय, लोकेश सारस्वत आदि ने यमुना को प्रदूषण मुक्त रखने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.