वादकारियों का हित सर्वोपरि: कृष्ण सिंह
मथुरा: अधिवक्ता समाज के मार्गदर्शक हैं, जनहित के मुद्दों पर काम करना चाहिए। वादकारियों के हित सर्वोपरि हैं। संगठन समाजहित में जरूरी है। ये उद्गार एक होटल में अपर जिला जज पद से बलरामपुर के जिला जज बनाये गये कृष्ण सिंह ने अपने विदाई समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वादकारियों के हितों के लिए संगठन आवश्यक है। बार व बैंच में अच्छे संबंध बनाने में संगठन की अच्छी भूमिका रहती है। क्लेम फोरम द्वारा आयोजित विदाई समारोह में भावुक श्रीसिंह ने जनपद के वकीलों के व्यवहार की प्रशंसा की। वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन सक्सेना, पीके पचौरी, ओपी उपाध्याय, मदन अग्रवाल, सतीश गौतम, गिर्राज सिंह सिसोदिया, भीष्मदत्त तोमर, रघुनाथ सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामवीर यादव, ब्रजेश शर्मा, राजेश चतुर्वेदी, अशोक सुमन, संजय शर्मा, धीरज गोस्वामी, अजीत तेहरिया, मुकेश गौतम आदि ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। संचालन अधिवक्ता ओमवीर सारस्वत ने किया।