30 साल बाद फरार अभियुक्त गिरफ्तार
कुसमरा (मैनपुरी) : बिना लाइसेंस डीजल बेचने के आरोप में सजायाफ्ता एक मुजरिम को पुलिस ने तीस साल बाद ग
कुसमरा (मैनपुरी) : बिना लाइसेंस डीजल बेचने के आरोप में सजायाफ्ता एक मुजरिम को पुलिस ने तीस साल बाद गिरफ्तार कर लिया। हाईकोर्ट से उसके खिलाफ वारंट हुए थे।
इटावा के बकेवर इननोर निवासी कंहैयालाल कुसमरा में अपने बहनोई के यहां रहता था। वह यहां बिना लाइसेंस के डीजल बेचने का काम करता था। वर्ष 1986 में किशनी के तत्कालीन थानाध्यक्ष केपी ¨सह अवैध रूप से डीजल बेचने के आरोप में कन्हैयालाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में वर्ष 1987 में जिला सत्र न्यायालय से कन्हैयालाल को छह माह की सजा सुनाने के साथ ही चार हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वर्ष 1988 में कन्हैयालाल ने अधिवक्ता र¨वद्र सिंह के जरिए हाईकोर्ट में अपील की। लेकिन फिर कन्हैयालाल ने केस की पैरवी बंद कर दी। तब से लगातार हाईकोर्ट से कन्हैयालाल की गिरफ्तारी के वारंट जारी हो रहे थे, लेकिन वह फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार कुसमरा और उसके इटावा स्थित घर पर छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि कन्हैयालाल बहन के घर कुसमरा से वापस घर जा रहा है। इस पर पुलिस ने यादव नगर चौराहा पर घेरेबंदी कर कन्हैयालाल को गिरफ्तार कर लिया।