विदेशी वस्तुओं की जलाई होली
मैनपुरी: योगगुरु स्वामी रामदेव के आह्वान पर भारत स्वाभिमान न्यास की विभिन्न संस्थाओं द्वारा नगर के स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मंदिर पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए 2 अक्टूबर को स्वदेशी दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। एफडीआइ के विरोध में क्रिश्चियन तिराहे पर विदेशी वस्त्रों की होली जलाकर विरोध किया।
आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक चंद्रप्रकाश ने तथा संचालन डॉ.एसपी सिंह ने किया। जिला संयोजक चन्द्रप्रकाश ने कहा कि हमें आज फिर गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है और स्वदेशी वस्तुओं को जीवन में प्रयोग करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में क्रिश्चियन तिराहे पर पहुंचकर विदेशी वस्तुओं की होली जलाकर एफडीआइ का विरोध जताया। इस मौके पर सुनील गुप्ता, धीरेन्द्र चौहान, अशोक चौहान, नीरज चौहान, महेंद्र यादव, राजकुमार यादव, सुभाष चंद्र यादव, कामय सिंह, सनातन देव, आकांक्षा, ऊषा पांडेय, दागश्री यादव, अनीता आदि लोग शामिल रहे।
बेवर: बापू के जन्म दिवस पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा विदेशी वस्तुओं के राक्षस का पुतला फूंका। योग गुरू स्वामी रामदेव के आवाहन पर ट्रस्ट की ब्लॉक इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वदेशी अपनाओ विदेशी वस्तुओं का वहिष्कार करों के नारे लगाते हुए एक रैली निकाली। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. उदय शर्मा, विजय सिंह वैस, भैइया लाल गुप्ता, राजेश पेन्टर, सतेन्द्र प्रकाश गुप्ता, राकेश शर्मा, विजेन्द्र सिंह, सुबोध कुमार, प्रशान्त मुनि, शिव कुमार आर्य, श्रीकृष्ण गुप्ता, जयपाल सिंह सिसौंदिया, योगेन्द्र पाल, राजू मिश्रा, सोनू अवस्थी, विकास सक्सेना, रविमोहन यादव उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर