सामान्य होने लगे भोगांव के हालात
भोगांव(मैनपुरी) : इमरान की हत्या के मुख्य आरोपी गौरव कश्यप को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। घटना
भोगांव(मैनपुरी) : इमरान की हत्या के मुख्य आरोपी गौरव कश्यप को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। घटना में शामिल रहे आशीष पंडित को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस की टीमें फरार अभियुक्तों की तलाश में छापामार कार्रवाई कर रही हैं। वहीं घटना के तीसरे दिन कस्बा के हालात सामान्य दिखे।
सोमवार की शाम इमरान खान की दबंगों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। घटना को लेकर कस्बे में तनाव फैल गया था। पूरे कस्बे को छावनी बना दिया गया था। गिरफ्तारी में जुटी पुलिस ने हत्यारोपी गौरव कश्यप निवासी मुहल्ला ऊपरटीला को मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया था। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। जबकि घटना में नामजद दूसरे अभियुक्त आशीष पंडित निवासी दाऊजी मंदिर छोटा बाजार भोगांव को गिरफ्तार करने में पुलिस तीसरे दिन भी सफल नहीं हो सकी। घटना की रिपोर्ट उपरोक्त दोनों अभियुक्तों के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई है। गौरव को हिरासत में लेकर पुलिस ने घटना में शामिल अज्ञात तीनों अभियुक्तों के संबंध में पूछताछ की, लेकिन वह गुमराह करता रहा। काफी देर पूछताछ के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस ने अज्ञात अभियुक्तों के संबंध में घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
उधर, घटना के तीसरे दिन कस्बे के हालात सामान्य दिखे। आम दिनों की तरह बाजार खुला। हालांकि पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश ¨सह ने बताया कि बहुत जल्द फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।