Move to Jagran APP

भगवान विष्णु के छठे अवतार थे परशुराम

जागरण संवाददाता, मैनपुरी: भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। कहीं हव

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 07:52 PM (IST)
भगवान विष्णु के छठे अवतार थे परशुराम
भगवान विष्णु के छठे अवतार थे परशुराम

जागरण संवाददाता, मैनपुरी:

loksabha election banner

भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। कहीं हवन पूजन हुआ तो कहीं शोभा यात्रा निकालकर जयकारे लगाए गए। स्कूलों में बच्चों ने जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर के खरगजीत नगर स्थित ब्राह्मण भवन में शुक्रवार सुबह जयंती पर हवन पूजन किया गया। यहां वैदिक मंत्रों के बीच ब्राह्मण समाज के लोगों ने आहूतियां दीं। इस दौरान जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल मिश्रा, मदन मोहन पांडेय, महेश अग्निहोत्री, रमेश चंद्र पांडेय, विजय दीक्षित, राजीव मिश्रा, प्रमोद पांडेय, कमलेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कुसुम चौहान ने कहा कि हमें महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में अनुषा राजपूत, मेघा, काव्या शर्मा, संजना, कल्पना, अमिता ¨सह, उमा दुबे, अणिमा जैन, संध्या भदौरिया, जंग बहादुर ¨सह, खुशबू यादव, रागिफ हुसैन, दिनेश सोलंकी, गौरव वर्मा, पूजा भदौरिया मौजूद रहे।

सुदिति ग्लोबल एकेडमी में गोष्ठी आयोजित की गई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन ने कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार थे। वे भगवान शिव के उपासक थे। भगवान परशुराम ने सामाजिक बुराइयों को दूर किया। उस समय जो राजा प्रजा पर अत्याचार करते थे भगवान परशुराम ने उन्हें दंडित किया था। इस मौके पर जय शंकर तिवारी अल्का दुबे आदि मौजूद थे।

चित्रगुप्त महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें डॉ. मनोज कुदेशिया, डॉ. शेरपाल ¨सह, डॉ. यतेंद्र ¨सह, डॉ. संजय ¨सह चौहान, डॉ. पीसी कुशवाहा, प्रमोद जैन, अनिल जौहरी, सुभाष चंद्र, अजय कुलश्रेष्ठ, जगदीश चंद्र, डॉ. केआर रंजन मौजूद रहे।

कुरावली: शुक्रवार को परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम की

शोभायात्रा मंदिर का शुभारंभ वनखंडेश्वर से पूजन-अर्चन हुआ। जीटी रोड, सदर बाजार, गल्ला मंडी, दिवरई गेट, मुहल्ला पठानान, बाइपास मार्ग होकर मंदिर महाराज जी बाबा का भ्रमण कर मंदिर वनखंडेश्वरनाथ पहुंची। शोभायात्रा के दौरान गोपाल बैंड, एटा का काली मंडल, भगवान गणेश की झांकी सहित आधा दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षक का मुख्य केंद्र रही। अध्यक्ष आशीष मिश्रा, अजय मिश्रा, डॉ. अवधेश पांडे, नवीन चंद्र पांडे, नवीन चंद्र पांडे, सुरेश पीटीआइ, हरीश दत्त मिश्रा, देवेश दत्त

मिश्रा, संदेश पांडे, आदेश पांडे, शिवम मिश्रा, रजत मिश्रा, अक्षांश

मिश्रा, चीनू मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, अजय दुबे मौजूद रहे। इस दौरान चेयरमैन अभिलाख ¨सह राठौर, अमृता गुप्ता, राजीव महाजन, धर्मेंद्र वर्मा, अजय ¨सह कुशवाहा, रवि गुप्ता, अंसार फारुखी ने स्टॉल लगाकर शर्बत व फल वितरित किए।

कुसमरा: परशुराम जयंती पर ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि ब्राह्मण के मुंह में वेद तो कंधे पर फरसा होना चाहिए। तभी समाज का कल्याण कर सकता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण का काम सिर्फ शिक्षा देना और भिक्षा मांगना ही नहीं है। समय पर फरसा उठाकर आततायियों का संहार भी उसका काम है। प्रदीप तिवारी,अनूप पांडेय, आलोक अग्निहोत्री, धनंजय पांडेय ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और तिलक कर आरती उतारी। इस दौरान अखिलेश दीक्षित, दुर्गेश शुक्ला, राजेश मिश्रा, प्रवेश शुक्ला, संजीव तिवारी, विजय तिवारी, विजय मिश्रा, विनय मिश्रा, नवीन पांडेय, रमाकांत मिश्रा, राघवेंद्र पांडेय, प्रशांत दुबे, आलोक पांडेय, प्रांजुल शुक्ला, मधुर पांडेय, विनोद शुक्ला मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.