18 जोड़ियां लेंगी अग्नि के सात फेरे
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को श्री अमरनाथ सेवा
जागरण संवाददाता, मैनपुरी : सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को श्री अमरनाथ सेवा मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सेवा मंडल के अध्यक्ष एके ¨सह परमार ने कहा कि पिछले कई वर्षों से संस्था द्वारा निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है। इस बार भी एक मई को 18 निर्धन कन्याओं का विवाह नगर के स्टेशन रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम में कराया जाएगा। सामूहिक विवाह समारोह के इस आयोजन को संस्था अकेले ही संपन्न नहीं करा सकती है। समाजसेवियों और संस्था के पदाधिकारियों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं है।
मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से जिम्मेदारियां सौंपी गईं। आगंतुकों की व्यवस्था का जिम्मा हर्ष गुप्ता व अर्पित चतुर्वेदी को, भोजन व्यवस्था भगवतशरण, रामानंद प्रजापति एवं एसपी मिश्रा, कन्याओं के श्रृंगार की जिम्मेदारी रीता सक्सेना, रश्मि सक्सेना, मनोज राठौर, बरात की व्यवस्था ¨रकू गुप्ता, नारायण गुप्ता व श्याम प्रधान, अतिथि सेवा पंचू पांडेय व अनूप पांडेय, व्यवहार लेखन कार्य एनपी ¨सह भदौरिया व विजय परमार एड. को सौंपा गया। बैठक में शैलेंद्र गुप्ता, रामजी प्रधान, मुन्ना खां, कौशलेंद्र कुलश्रेष्ठ, मनोज पांडेय, नीटू दुबे, शालू, अमित अवस्थी, रामू चौहान, प्रभाकर ¨सह, दीपू दुबे, विमल गुप्ता, ओमप्रकाश पाल, राहुल दुबे, राजीव कुलश्रेष्ठ एड., अनूप पांडेय, हर्ष गुप्ता, ¨रकू गुप्ता मौजूद रहे।