युवक को पीटकर मार डाला, तीन घायल
(मैनपुरी), अजीतगंज : कूड़े की गाड़ी से आलू ढोने के विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक और उसके परिजनों
(मैनपुरी), अजीतगंज :
कूड़े की गाड़ी से आलू ढोने के विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक और उसके परिजनों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा। गंभीर हालत में युवक को सैफई में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। हमले में घायल परिवार के तीन अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। गांव में तनाव की स्थिति देख पुलिस तैनात कर दी गई है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव राजपुर के शिवपाल ¨सह (34) अपनी पत्नी मीरा देवी, गांव के राममूर्ति तथा जोर ¨सह के साथ गुरुवार दोपहर बाद कूड़ा ढोने वाली गाड़ी से आलू की ढुलाई कर रहे थे। तभी गांव के भूरे ने सरकारी गाड़ी से आलू ढोने का विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। भूरे पक्ष के अन्य लोग मौके पर आ गए। उन्होंने शिवपाल ¨सह व उनके साथ के तीनों लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई की। हमले में शिवपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट अजयपाल ¨सह ने भूरे, दीपक, मिलाप ¨सह व प्रताप नरायन, गायत्री तथा उर्मिला पत्नी मिलाप ¨सह के खिलाफ दर्ज कराई थी। शिवपाल ¨सह की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। घायल मीरा देवी, राममूर्ति व जोर ¨सह का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम किया है। हमलावर गांव से फरार हैं। एसओ एलाऊ दिवाकर ¨सह ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।