फर्दखाना में दौड़ा नगर पंचायत अमला, सफाई
मैनपुरी, कुरावली: फर्दखाना मुहल्ले में शनिवार को ईओ रागिनी वर्मा की अगुवाई में नगर पंचायत कर्मियों न
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 06:57 PM (IST)
मैनपुरी, कुरावली: फर्दखाना मुहल्ले में शनिवार को ईओ रागिनी वर्मा की अगुवाई में नगर पंचायत कर्मियों ने सफाई की। फर्दखाना और गिहार कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया। यहां सफाई के साथ पाइप लाइन चेक की गईं। खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की गई। रागिनी वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रतिदिन 10 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा।
कुसमरा : कुसमरा चौकी में भी शनिवार को पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाकर सफाई की। यहां मालखाना, ऑफिस, मेस व परिसर की सफाई खुद पुलिसकर्मियों ने की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें