बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करें शक्तिपरी
मैनपुरी, भोगांव : बालिकाओं को शिक्षित करने और उनके अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित करना जरूरी है। नेतृत्व
मैनपुरी, भोगांव : बालिकाओं को शिक्षित करने और उनके अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित करना जरूरी है। नेतृत्व क्षमता के विकास के बाद शक्तिपरियों की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। अपने स्कूल में शक्तिपरियां सहपाठी बालिकाओं के अंदर सुरक्षा का जज्बा जगाने के लिए विशेष प्रयास करें।
उक्त बातें जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ब्रजेश कुमार शाक्य ने डायट परिसर में चल रहे शक्तिपरियों के प्रशिक्षण के अंतिम दिन कही। उन्होंने कहा कि शासन परिषदीय उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा आवासीय स्कूलों में नामित की गई शक्तिपरियों को उनकी जिम्मेदारियों का अहसास कराने के लिए फिक्रमंद हैं। बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा जैसे अहम मसले पर शक्तिपरियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। शक्तिपरियां इस प्रशिक्षण शिविर में मिलने वाले ज्ञान को अपनी सहपाठियों के साथ साझा करने का प्रयास करें। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन पांच ब्लॉकों की शक्तिपरियों को कानूनी, शैक्षिक ¨बदुओं पर विस्तृत जानकारियां देकर उनके व्यक्तित्व विकास का प्रयास किया गया। मास्टर ट्रेनर राधिका गुप्ता व सुषमा देवी ने बालिकाओं से संवाद कर उनके मन की शंकाओं को दूर करने का प्रयास किया। इस दौरान मानप्रताप ¨सह, वार्डन सुधा यादव, पूनम यादव, साधना चंदेल, नीलम भदौरिया, सौरभ गुप्ता, राहुल कुमार मौजूद रहे।