Move to Jagran APP

स्कूल में होगा जलसंरक्षण का पाठ

मैनपुरी,भोगांव : पानी के गंभीर संकट को अब संजीवनी की जरूरत है। अब स्कूलों में जल संरक्षण का पाठ पढ़ा

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 04:51 PM (IST)
स्कूल में होगा जलसंरक्षण का पाठ
स्कूल में होगा जलसंरक्षण का पाठ

मैनपुरी,भोगांव : पानी के गंभीर संकट को अब संजीवनी की जरूरत है। अब स्कूलों में जल संरक्षण का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए न केवल विशेष कक्षाएं लगेंगी, बल्कि बच्चों को पानी बचाने के तरीके बताए जाएंगे। बच्चों को अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए जानकारी दी जाएगी। एससीईआरटी ने इस संबंध में पहल की है।

loksabha election banner

पानी की समस्या दिन-ब-दिन गहराती जा रही है। भूजलस्तर भी लगातार गिर रहा है। इस समस्या से निपटने को प्रशासनिक स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं। अब परिषदीय स्कूल के बच्चों को जल संरक्षण के बारे में बताया जाएगा। पानी बचाने के लिए जो तरीके अपनाए जाते हैं, बच्चों को उनकी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए हर परिषदीय स्कूल अलग से एक क्लास लगेगी। बच्चों को ये बताया जाएगा कि वह अपने अभिभावकों को पानी की बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित करें। स्कूल में पानी की क्लास एक-दो दिन नहीं बल्कि नियमित लगाई जाएगी। बच्चों को ये भी बताया जाएगा वह पानी बचाने के लिए न केवल माता-पिता से कहें बल्कि मुहल्ले में जानकारी दें। राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद ने नए सत्र में जल संरक्षण के लिए बच्चों को जागरूक करने के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा है। एससीईआरटी की पहल के बाद जल्द स्कूलों में बच्चों को विशेष कक्षा लगाकर जल संरक्षण का महत्व बताया जाएगा। डायट के प्राचार्य नरेंद्र ¨सह ने बताया कि नए सत्र में इसकी व्यवस्था स्कूलों में की जाएगी।

बॉक्स

विभिन्न आयोजन होंगे

स्कूलों में जल संरक्षण के लिए बच्चों को चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। इन आयोजनों में शिक्षकों की निगरानी में बच्चे पानी बचाने के लिए अपने आइडिया देंगे। इन्हें प्रभावी तौर पर लागू करने के लिए अपने अभिभावकों को प्रेरित करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.