Move to Jagran APP

पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव

मैनपुरी: एलाऊ थाने के गांव सलेमपुर में बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। शादी में असफल प्रेमी जोड़े

By Edited By: Published: Wed, 07 Dec 2016 08:34 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2016 08:34 PM (IST)
पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव

मैनपुरी: एलाऊ थाने के गांव सलेमपुर में बुधवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। शादी में असफल प्रेमी जोड़े के शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटके मिले। दोनों एक ही पेड़ से अलग-अलग शॉल और मफलर से लटके थे। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं, लेकिन घटनास्थल के हालात ऑनर किलिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

loksabha election banner

सलेमपुर निवासी अनिल (22) पुत्र बादशाह बीएससी अंतिम वर्ष का छात्र था। वह प्राइवेट वाहन भी चलाता था। अनिल के मकान से कुछ दूरी पर रहने वाली अर्चना (16) पुत्री नेत्रपाल गांव में ही कक्षा नौ की छात्रा थी। दोनों के बीच लगभग डेढ़ साल से नजदीकियां थीं। घर वालों ने विरोध किया, तो दोनों ने शादी करने का एलान कर दिया। दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे, लेकिन फिर वापस आ गए। लड़की के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी, गोद भराई की रस्म भी हो गई थी, जबकि अनिल की शादी तय करने के लिए बुधवार को लड़की वाले घर आने थे। हालांकि दोनों शादी का विरोध कर रहे थे। परिजनों की जिद देख दोनों को लग रहा था कि वह जुदा हो जाएंगे। इसे लेकर कुछ दिन से मायूस रहने लगे थे।

अनिल के परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे अनिल अपने बिस्तर पर नहीं था। तलाश किया गया, लेकिन पता नहीं चला। अर्चना भी इसी समय घर से गायब हो गई। रात में खोजबीन के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह नौ बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर पीपल के पेड़ पर दोनों की लाशें लटकी मिलीं। पेड़ की एक ही डाल पर दोनों के शव अलग -अलग मफलर और शॉल के सहारे लटके थे। दोनों के परिजनों का कहना है कि प्यार में सफलता न मिलने पर दोनों ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन हालात ऑनर किलिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। जिस डाल पर शव लटके थे, उस पर दोनों का एक साथ पहुंचना संभव नहीं था। दोनों नंगे पैर थे।

युवती के गले में एक बेहद पतला कसाव का निशान था। यदि उसका गला शॉल से लटका था, तो उसके गले में रस्सी जैसा निशान नहीं पड़ता। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि दोनों कुछ दिन पहले भी घर से भाग गए थे। परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.