वीडीओ के साथ खुलेगा आंगनबाड़ी का खाता
मैनपुरी : प्रधानों के साथ संयुक्त खातों का विरोध कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी ने ब
मैनपुरी : प्रधानों के साथ संयुक्त खातों का विरोध कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिलाधिकारी ने बड़ी राहत दी है। अब कार्यकर्ता ग्राम विकास अधिकारी के साथ संयुक्त खाते खोलकर योजना का संचालन कर सकेंगी।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार की दोपहर कार्यकर्ताओं की राजा का बाग में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सरिता शाक्य ने कहा कि हौसला पोषण मिशन के क्रियान्वयन में जिले के कुछ ग्राम प्रधानों के साथ सामंजस्य नहीं बैठ रहा था। इसलिए उनके साथ संयुक्त खातों के संचालन का लगातार विरोध जारी था। अब इस समस्या का जिलाधिकारी द्वारा समाधान कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता में जिलाधिकारी ने यह व्यवस्था की है कि यह खाता ग्राम विकास अधिकारी के साथ संयुक्त तौर पर संचालित हो सकेगा। इस निर्णय के बाद योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।
बैठक में विमलेश चौहान, मंजू चौहान, शुक्ला देवी, ममता चौहान, रिहाना बेगम, मीरा यादव, शाहीन बेगम, रिचा दुबे, सुषमा देवी, अलका यादव, शालिनी आदि मौजूद थीं।