पें¨टग में गुंजन ने मारी बाजी
मैनपुरी : भारत सरकार के जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्रालय के तत्वावधान में शहर की पंजाबी कॉलोनी स्
मैनपुरी : भारत सरकार के जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्रालय के तत्वावधान में शहर की पंजाबी कॉलोनी स्थित सीआरबी पब्लिक स्कूल में 'जल बचाओ, जीवन बचाओ 'विषय पर पें¨टग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के 26 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता से पूर्व प्रधानाचार्य एनके बंसल ने कहा कि जल ही जीवन है। हम सब इस सच्चाई को जानते हैं लेकिन फिर की बेतहासा पानी की बर्बादी करते हैं। पानी का मोल समझते हुए हम सभी को जल संरक्षण के प्रयास करने होंगे। पहल करनी होगी कि जहां कहीं भी पानी की बर्बादी नजर आए, उसे रोकने का प्रयास करें। अपने आसपास रहने वाले लोगों को समझाएं कि पानी को व्यर्थ न बहाएं।
शिक्षिका रीना मिश्रा की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी सोच को कागजों पर उकेरा। रंगों से अलग-अलग पें¨टग बनाकर जल संरक्षण के उपाय सुझाए। निर्णायक मंडल में रीना मिश्रा, कुसुमलता श्रीवास्तव एवं पराग जैन ने गुंजन ¨सह को प्रथम, श्रुति ¨सह द्वितीय एवं प्रार्थना चौहान को तृतीय स्थान प्रदान किया। शालिनी यादव, राजुल गेरा, रुचि बत्रा, विवेक भदौरिया, वीपी ¨सह आदि मौजूद थीं।