Move to Jagran APP

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..

मैनपुरी: रात के 12 बजे घंटा, घड़ियाल की ध्वनि के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो समूचा वातावरण

By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 06:58 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 06:58 PM (IST)
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..

मैनपुरी: रात के 12 बजे घंटा, घड़ियाल की ध्वनि के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो समूचा वातावरण नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की..ध्वनि से गूंज उठा। श्रद्धावनत भक्तों ने श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का पूजन किया। इस दौरान मंदिरों और घरों में आकर्षक झांकियों ने मन मोह लिया। दिनभर घरों और मंदिरों में सजावट होती रही।

loksabha election banner

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। भगवान श्री कृष्ण के भक्तों ने उनकी अगवानी के लिए उपवास रखा। देर शाम नगर के मुहल्ला मिश्राना, सोतियाना, खरगजीत नगर, पंजाबी कॉलोनी के कई घरों में आकर्षक झाकियां सजाई गईं। नगर के भीमसेन मंदिर, श्रीएकरसानंद आश्रम, द्वारिकाधीश मंदिर, गढि़या के शिव मंदिर सहित अधिकांश मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झाकियां संजाई गईं। सजावट को देर रात तक भक्तों ने निहारा।

बाजारों में दिनभर जन्माष्टमी पर रौनक दिखी। बाजार में फल, मेवा और खीरा की सबसे अधिक बिक्री हुई। चरणामृत के लिए गाय के दूध की मांग भी अधिक रही।

कुरावली: जैन मंदिर वाली गली स्थित प्राचीन श्री दाऊजी मंदिर, महाराज जी बाबा मंदिर, श्री रामचंद्र जी महाराज मंदिर, हनुमान मंदिर, गायत्री शक्ति पीठ सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों में भव्य तैयारियां की गईं। गली मुहल्लों सहित मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झाकियां सजाई गईं।

करहल : नगर पंचायत ने कस्बे के तिराहे, चौराहों पर जन्माष्टमी के पर्व पर रंगोली बनवाई। नगर के मंदिरों तथा घरों पर भी जन्माष्टमी के पर्व को भव्यता पूर्वक झांकियां सजाकर मनाया गया। कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका बहन निधि ने सेवा केंद्र पर प्रवचन करते हुए कहा अगर आप को सही लोक चाहिए तो कृष्ण की झांकी के सही अर्थ को समझना होगा। हमें अपने अंदर झांक कर देखना होगा। अपने गुणों को परिवर्तित करना होगा। इस मौके पर तेजस्वी बहन, नीतू, किरन, हरेंद्र, राम मोहन, सतेंद्र आदि मौजूद थे।

बच्चों ने फोड़ी मटकी

मैनपुरी : नगर के बचपन प्ले स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने मटकी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस को मनाया। इस मौके पर प्रबंधक अशोक गुप्ता, उप प्रबंधक राधा गुप्ता, विकास बाथम, नेहा जैन, संजय चौहान, आरजू द्विवेदी, आकांक्षा दुबे आदि मौजूद थे।

समाज का नाम रोशन करने वाले किए सम्मानित

मैनपुरी: जिला यादव महासभा ने गुरुवार को धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई। बैठक में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया। वहीं समाज का नाम रोशन करने वालों प्रशस्ति पत्र और मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

नगर के कृष्ण वाटिका मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश यादव एडवोकेट ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हमें आगे आना होगा। अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अंधविश्वास के चक्कर में पड़ जाते हैं। हमें उन्हें जागरूक करना होगा।

पीसीएस में चयनित दानवीर ¨सह यादव, अंबुज यादव, आशुतोष यादव, अंतरराष्ट्रीय बालीवॉल खिलाड़ी आरजू यादव, परितोष यादव और माधवी यादव को शॉल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र और मैडल देकर सम्मानित किया गया।

जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, संयोजक सुजान ¨सह यादव, रवींद्र ¨सह यादव, धर्मवीर ¨सह यादव, दलवीर ¨सह यादव, जितेंद्र यादव, अवधेश यादव, सर्वेश, कुलदीप यादव, राजेंद्र ¨सह, अनोखे ¨सह यादव, देवेंद्र ¨सह यादव, अनिल यादव, बीटू, डॉ. ब्रजेश्वर यादव, डॉ. दिनेश यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता बलवीर ¨सह यादव ने तथा संचालन रामखिलाड़ी यादव ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.