बंटवारे के विवाद में साधू का हमला, पांच घायल
मैनपुरी,(करहल) : बंटवारे के विवाद को लेकर एक साधु ने अपने परिजनों पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले
मैनपुरी,(करहल) : बंटवारे के विवाद को लेकर एक साधु ने अपने परिजनों पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमले में उसके परिवार के पांच लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
थाना कुर्रा के गांव नगला भूरे निवासी इंदल ¨सह (60) बचपन में ही बुरी संगत में पड़ गया था। बाद में वह साधु होकर घर छोड़ गया। इंदल ¨सह के जाने के बाद उसकी मां ने अपनी पूरी जायदाद छोटे पुत्र अनवर ¨सह (50) के नाम कर दी। कुछ महीने पहले इंदल ¨सह गांव आ गया और झोपड़ी डालकर गांव में ही रहने लगा। इसी बीच उसने अनवर ¨सह से अपना हिस्सा मांगना शुरू कर दिया। इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच अक्सर कहासुनी होने लगी। मंगलवार की रात करीब 11 बजे इंदल ¨सह, अनवर ¨सह के घर जा पहुंचा और अपने हाथ में पकड़ी कुल्हाड़ी से उसके परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में अनवर ¨सह, उसकी पत्नी मिथलेश कुमारी (45), पुत्री रोशनी (22), प्रकृति (18) तथा भांजा राजेश (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर कुल्हाड़ी लहराता हुआ फरार हो गया। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई पहुंचाया। जहां मिथलेश कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की रिपोर्ट घायल राजेश की तहरीर पर कुर्रा पुलिस ने आरोपी इंदल ¨सह के विरुद्ध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कुर्रा सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। अभियुक्त को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।