हत्यारोपियों को शरण देने पर मुकदमा
मैनपुरी : अपहरण व हत्या के मामले में नामजद दो आरोपी अपने मामा के घर छिपे थे। पुलिस ने छापा मारा त
मैनपुरी : अपहरण व हत्या के मामले में नामजद दो आरोपी अपने मामा के घर छिपे थे। पुलिस ने छापा मारा तो दोनों आरोपी मामा के साथ फरार हो गए। पुलिस ने हत्यारोपियों को शरण देने के आरोप में मामा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी नीरज व उसका भाई सौरभ अपने अन्य परिजनों के साथ एक जुलाई की रात गांव जा रहे थे। तभी रास्ते में 11 नामजदों ने दोनों का अपहरण कर लिया था। नीरज की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता ने नामजद दर्ज कराई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि अन्य की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। गिरफ्तारी न हो पाने पर एसपी ने नौ आरोपियों की गिरफ्तारी पर ढाई-ढाई हजार रुपया इनाम की घोषणा की थी। इसके बावजूद कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका।
सोमवार की रात कोतवाली के उपनिरीक्षक कमल ¨सह को सूचना मिली कि घटना में नामजद पप्पू व जितेंद्र पुत्रगण दीवान ¨सह निवासीगण नगरिया अपने मामा राजेंद्र ¨सह निवासी कृष्णानगर मैनपुरी के घर में छिपे हैं। पिछले 6-7 दिनों वे दोनों यहीं रह रहे हैं। इस पर रात करीब 8 बजे पुलिस ने राजेंद्र के घर छापा मारा तो पप्पू, जितेंद्र व राजेंद्र ¨सह छत से फरार हो गए। राजेंद्र ¨सह पर अभियुक्तों को शरण देने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।