प्रो.रामगोपाल का मनाया जन्मदिन
मैनपुरी: सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य प्रो. राम गोपाल यादव का जन्मदिन पूरे जिले में
मैनपुरी: सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य प्रो. राम गोपाल यादव का जन्मदिन पूरे जिले में धूमधाम से मनाया गया।
बुधवार को सदर विधायक राजकुमार यादव की ओर से सपा महासचिव के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इसके बाद पार्टी कार्यालय में सूरज ¨सह यादव की अगुवाई में केक काटकर प्रो. रामगोपाल का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सुमन दिवाकर, डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव, वंदना यादव, नदीम इलाही, पुलक त्रिपाठी, सुमधुर यादव, शरद यादव, अनिल दुबे, बबलू पाल, आजम खान, संतोषी मिश्रा आदि मौजूद थे।
किशनी: प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन ब्लॉक परिसर में प्रमुख मीरा देवी यादव और इंजीनियर रामपाल यादव ने केक काटकर मनाया। सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जगराम ¨सह यादव, मनोज यादव, संदीप यादव, रवि यादव, राजवीर यादव, बलराम प्रधान, रमेश, रामौतार, कृष्णपाल यादव, सीयाराम, अक्षय यादव आदि मौजूद थे।
करहल : नगर पंचायत कार्यालय पर पूर्व चेयरमैन बीके शर्मा और पूर्व शिक्षक नेता रघुवीर ¨सह यादव ने अपने आवास पर केक काटकर राम गोपाल यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर श्रीचंद यादव, कायम ¨सह यादव, संतोष यादव, बारेलाल, भारत ¨सह यादव, सभासद हरीओम तिवारी, पूर्व सभासद सिपाही राम बाथम, राहुल बाथम, अजमत राहत आदि लोग मौजूद थे।
बरनाहल : ब्लॉक सभागार में प्रमुख रमाकांति यादव व आरएस यादव ने 11 किलो का केक काटा और प्रोफेसर के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। इस मौके पर राजेंद्र ¨सह यादव, सर्वेश कुमार, धर्मेंद्र यादव, केदार ¨सह, शिव कुमार, दीपक यादव अनी यादव आदि मौजूद थे।