पूरी नहीं हुई मांगें, आंदोलन की तैयारी
मैनपुरी : स्वास्थ्य विभाग के लिपिक वर्गीय कर्मियों की समस्याओं का शासन के आश्वासन के बाद भी समाधा
मैनपुरी : स्वास्थ्य विभाग के लिपिक वर्गीय कर्मियों की समस्याओं का शासन के आश्वासन के बाद भी समाधान न होने पर अब कर्मियों ने आंदोलन छेड़ने की तैयारी कर ली है।
उत्तर प्रदेश मेडकिल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष एके नागर का कहना है कि दिसंबर 2015 को प्रांतीय संघ के प्रतिनिधिमंडल द्वारा समस्याओं को लेकर शासन से वार्ता की गई थी। शासन स्तर पर समस्याओं का समाधान कराने के लिए आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया। अब समय आ गया है जब अपनी मांगों के लिए खुद आवाज बुलंद की जाए।
उन्होंने बताया कि 11 फरवरी तक सभी कर्मचारी काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 15 से 20 फरवरी तक पूरी तरह से कार्य बहिष्कार करके मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। अगर 20 फरवरी तक हमारी समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो 22 फरवरी से स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में मंडलवार धरना प्रदर्शन होगा। अब भी सुनवाई न की गई तो एक मार्च से पूरी तरह से कार्य बहिष्कार कर सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर चले जाएंगे।