पुलिस पर हमलावरों को न पकड़ने का आरोप
मैनपुरी, करहल : कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव सड़ में दो दिन पहले प्रधान पद के प्रत्याशी महेश ¨सह पर इस
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 07:45 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 07:45 PM (IST)
मैनपुरी, करहल : कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव सड़ में दो दिन पहले प्रधान पद के प्रत्याशी महेश ¨सह पर इसी ग्राम पंचायत से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी उदयवीर ¨सह यादव व उनके साथियों द्वारा की गई फाय¨रग की घटना में पुलिस पर सवाल खडे़ हो रहे हैं। इस मामले में रमेश चंद्र ने उदयवीर, सुरेंद्र चंद्र, ¨सटू, देवेंद्र व संजू के खिलाफ थाने में नामजद रिपोर्ट कराई थी। परिजनों का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। फाय¨रग में सुनील कुमार पांडेय व संजीव कुमार पांडेय गोली लगने से घायलावस्था में सैफई में भर्ती है। सीओ शिष्यपाल का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है। दोषी पाए जाने पर जेल भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें