साइकल यात्री का चेयरमैन ने किया स्वागत
मैनपुरी, किशनी : मुख्यमंत्री के बेस्ट यूपी क्लीन यूपी के नारे को पूरे प्रदेश में फैलाने के लिए एक यु
By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 06:29 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 06:29 PM (IST)
मैनपुरी, किशनी : मुख्यमंत्री के बेस्ट यूपी क्लीन यूपी के नारे को पूरे प्रदेश में फैलाने के लिए एक युवक साइकिल से भ्रमण कर रहा है। रविवार को नगर पहुंचने पर चेयरमैन ने युवक का स्वागत किया।
50 वर्षीय हीरालाल यादव ने बताया कि वह वर्ष 1997 से अभी तक थाईलैंड, लाओस, वियतनाम, कंबोडिया से चलकर ये सोलहवीं यात्रा चला रहे हैं। सोलह में से 14 यात्रा बिना सीट की साइकिल से संपन्न की। वह बेस्ट यूपी क्लीन यूपी का नारा दे रहे हैं। उनका डॉक्टर राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में चेयरमैन जैसीराम यादव ने शॉल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उमाशंकर यादव, रमेश गुप्ता, मान ¨सह शास्त्री, यश चौधरी, उमंग गुप्ता मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें