युवा जीवन में अपनाएं श्रीराम के आचरण
मैनपुरी : शहर की प्राचीन मैदान वाली रामलीला का शुभारंभ श्री गणेश, पृथ्वी व मुकुट पूजन के साथ हुआ। का
मैनपुरी : शहर की प्राचीन मैदान वाली रामलीला का शुभारंभ श्री गणेश, पृथ्वी व मुकुट पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में पं. शील नामाचार्य ने मंत्रोच्चारणों के साथ मुख्य अतिथि सांसद तेज प्रताप यादव, मंत्री आलोक शाक्य व जिला पंचायत अध्यक्ष आशू दिवाकर व अर¨वद यादव ने विधि विधान से पूजन कर श्रीराम लीला का शुभारंभ किया।
सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि श्रीराम लीला के आयोजन से हमारी युवा पीढ़ी को महापुरुषों के बारे में जानकारी होती है। भगवान श्रीराम ¨हदुओं के आदर्श पुरुष हैं। युवाओं को उनके आचरण का अनुशरण कर सत्य के मार्ग पर चलने की शिक्षा लेनी चाहिए। प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री आलोक शाक्य ने श्रीराम को ¨हदू धर्म का रक्षक बताया उन्होंने कहा कि श्री राम ने मर्यादाओं का पालन करते हुए असत्य पर सत्य की विजय दिलाने का अनुकर्णीय कार्य किया था। जिला पंचायत अध्यक्ष आशू दिवाकर ने श्रीराम को युवाओं का आदर्श कहा, अर¨वद यादव ने श्रीराम को प्रात: स्मर्णीय बताते हुए उनको मर्यादापुरुषोत्तम बताया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में पं. शीलनामाचार्य ने मंत्रोच्चारण के बीच प्रथम पूज्य भगवान गणेश, पृथ्वी व मुकुट पूजन कराया।भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व रामभक्त हनुमान के स्वरूपों का अतिथियों ने आरती कर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की।
आरती में पालिकाध्यक्ष साधना गुप्ता, डॉ. सुमंत गुप्ता, रामलीला अध्यक्ष आनंद स्वरूप अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र गोयल, बीर¨सह भदौरिया, अशोक गुप्ता पप्पू, मंत्री रमेशचंद्र सर्राफ, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र बंसल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, अमरनाथ, डॉ. चंद्रमोहन, घनश्यामदास गुप्ता, उदयवीर ¨सह राठौर आदि लोगों ने भाग लिया।