दो वर्ष स हैंडपंप खराब, पेयजल को परेशान ग्रामीण
मैनपुरी, दन्नाहार : क्षेत्र के गांव दरवाह में हैंडपंप के खराब हो जाने से लगभग 40 घरों के लोग पीने
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 10:09 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 10:09 PM (IST)
मैनपुरी, दन्नाहार : क्षेत्र के गांव दरवाह में हैंडपंप के खराब हो जाने से लगभग 40 घरों के लोग पीने के पानी को परेशान हैं। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी हैंडपंप सही नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए काफी दूर तक भटकना पड़ रहा हैं।
ग्रामीण किरन देवी, रामप्यारी, परवाश्री, सुखरानी, आरती, मुन्नी, सुधीर, जितेंद्र, बलराम, बबलू, धनीराम आदि लोगों का कहना है कि दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी के लिए हम लोगों को काफी दूर तक भटकना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हैंडपंप सही कराने की मांग की हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें