खून चढ़ाने के बाद गई आंखों की रोशनी
मैनपुरी, कुरावली : कस्बा स्थित महिला चिकित्सक की क्लीनिक पर इलाज को गई प्रसूता को खून चढ़ाया गया।
मैनपुरी, कुरावली : कस्बा स्थित महिला चिकित्सक की क्लीनिक पर इलाज को गई प्रसूता को खून चढ़ाया गया। खून चढ़ाने के बाद उसकी आंखों की रोशनी चली गई। प्रसूता ने थाने में रविवार को महिला चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देकर इलाज में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के गांव राजलपुर निवासी अर्जुन ¨सह की पत्नी रीना का प्रसव का समय नजदीक था। इसके कारण अर्जुन ¨सह पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जीटी रोड स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर 12 मई को गए थे। आरोप है कि यहां महिला चिकित्सक ने प्रसूता की जांच करने के बाद खून की कमी होना बताया और जल्दी खून चढ़ाने के लिए कहा। अर्जुन ¨सह ने खून के रुपये जमा कर दिए। जैसे ही प्रसूता के खून चढ़ा, तो उस पर बेहोशी छाने लगी और उसकी हालत बिगड़ने लगी।
अर्जुन ¨सह ने महिला चिकित्सक से कहा तो उन्होंने कहा कि खून चढ़ाने की वजह से ऐसा हो रहा है। बाद में अर्जुन पत्नी को घर ले आए। यहां महिला की हालत अधिक बिगड़ने पर अर्जुन ¨सह ने पता किया तो पता चला कि महिला चिकित्सक बाहर घूमने गई हैं और क्लीनिक के स्टाफ ने प्रसूता को बाहर ले जाने की सलाह दी। इस पर अर्जुन ¨सह ने पत्नी को आगरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्रसूता को दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली के इंडिया अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रसूता का प्रसव करा दिया, लेकिन प्रसूता की आंखों की रोशनी चली गई। आरोप है कि खून चढ़ाने में गड़बड़ी के कारण प्रसूता की आंखों की रोशनी चली गई है।