दुकान के विवाद में पथराव, मारपीट
मैनपुरी : नगर के किला बजरिया स्थित एक दुकान पर कब्जे को लेकर सुरजीत और उसके ताऊ सियाराम के बीच लंबे
By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 06:16 PM (IST)
मैनपुरी : नगर के किला बजरिया स्थित एक दुकान पर कब्जे को लेकर सुरजीत और उसके ताऊ सियाराम के बीच लंबे अरसे से विवाद चल रहा है। आए दिन दोनों पक्ष अपना हक जताते हुए कब्जा करने की कोशिश करते हैं। रविवार को दोपहर बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान मारपीट के बाद पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट में चोटें आईं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें