दहेज लोभियों ने किया शादी से इन्कार
मैनपुरी : शादी तय करने के बाद दहेज लोभियों ने दहेज की रकम को बढ़ा दिया। फिर शादी से इन्कार कर दिया औ
मैनपुरी : शादी तय करने के बाद दहेज लोभियों ने दहेज की रकम को बढ़ा दिया। फिर शादी से इन्कार कर दिया और दूसरी जगह शादी तय कर ली। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई के लिए एसपी से गुहार लगाई है।
लखनऊ निवासी अशोक कुमार ने एसपी को भेजे पत्र में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह एलाऊ क्षेत्र के गांव धोबा निवासी युवक के साथ तय किया था। 9 मार्च को लखनऊ के एक होटल में सगाई की रस्म पूरी हुई थी। उन्होंने इस रस्म में काफी रुपया खर्च किया था। बाद में लड़के के माता-पिता ने दहेज में 20 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और कहा कि शादी का इंतजाम फाइव स्टार होटल में करना पड़ेगा। उन्होंने इतना कर पाने में असमर्थता जताई, तो शादी से इन्कार कर दिया और दूसरी जगह शादी तय कर ली। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक से दूसरी जगह हो रही शादी रुकवाने की मांग की है।