शीलेश कुमार बने अध्यक्ष, महामंत्री हरपाल
मैनपुरी, घिरोर : पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक ईकाई का गठन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय घिरोर पर
मैनपुरी, घिरोर : पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक ईकाई का गठन कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय घिरोर पर जिला कार्यकारिणी के परिवेक्षक राजकिशोर, संजीव द्विवेदी, अवधेश शाक्य एवं केके की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से शीलेश कुमार सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला बाग को अध्यक्ष चुना गया। हरिपाल सिंह नाहिल नगरिया को महामंत्री एवं रामवीर सिंह फाजिलपुर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश यादव, देवकुमार दुबे, सुधीर कुमार, सुनीता देवी, राजवीर सिंह, डॉ. अरविंद यादव, विजय कुमार, प्राणेश यादव, आत्मोज कुमार, प्रवेंद्र कुमार, जितेंद्र वीर, संजय कुमार, अजय कुमार, रामनाथ, राजेश यादव आदि अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।