घर के अंदर घायल हालत में अचेत मिली वृद्धा
मैनपुरी : घर के अंदर सो रही एक बुजुर्ग महिला अचेत पड़ी मिली। उसके सिर में कई चोटों के निशान थे। ये चो
मैनपुरी : घर के अंदर सो रही एक बुजुर्ग महिला अचेत पड़ी मिली। उसके सिर में कई चोटों के निशान थे। ये चोटें उसे पत्थर से हमला करके पहुंचाई गईं थीं। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं संदेह के आधार पर नशेड़ी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
नगर के मुहल्ला मिश्राना निवासी रूपा देवी (80) पत्नी दिनेश चंद चतुर्वेदी घर में अकेली रहती थी। गुरुवार को सुबह वह काफी देर तक घर से नहीं निकली तो मुहल्ले के लोगों ने उनके घर में जाकर देखा। वह अचेत पड़ी मिली। उनके चेहरे और सिर में चोटों के कई निशान थे। देखने से ही लग रहा था कि किसी ने ईंट से उनके सिर में चोटें पहुंचाईं हैं। मुहल्ले के लोगों ने घायल वृद्धा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने मुहल्ले के ही नशेड़ी युवक को वृद्धा के घर से निकलते देखा था। उसी ने वृद्धा को घायल किया होगा। जिस पर पुलिस ने नशेड़ी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर एसके शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।