मौसम की गर्मी ने बढ़ाया उत्साह
मैनपुरी : मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। अचानक गर्मी बढ़ने से तापमान भी बढ़ गया है। जिससे रंगों की हो
मैनपुरी : मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। अचानक गर्मी बढ़ने से तापमान भी बढ़ गया है। जिससे रंगों की होली न खेलने का मन बनाए बैठे लोग भी अब मौसम का मजा लेने को मन बनाने लगे हैं। गुरुवार को बाजार का मिजाज भी बदला हुआ दिखाई दिया। धूप के कारण लोगों ने जमकर खरीदारी की।
बारिश के बाद बढ़ी ठंड से तापमान गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया था। जो अचानक बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जिससे लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की है और ठंड की वजह से रंगों की होली न खेलने का मन बनाने वाले युवाओं ने बाजार में जमकर रंगों की खरीदारी की।
बेमौसम हुई बारिश से किसानों की फसलें चौपट होने के कारण किसानों का होली का उत्साह ठंडा पड़ गया है। किसान अपने खेतों में जमीन पर पड़ी फसलों को दोबारा खड़े होने के लिए इंतजार में दिन में कई बार खेतों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी उदासीनता दूर नहीं हो पा रही है।