पलभर में परिवार की खुशियां छींन ले गया हादसा
संवाद सूत्र, अजीतगंज (मैनपुरी): सड़क हादसे ने एक परिवार से होली की खुशियां छीन लीं। होली के लिए बाजार
संवाद सूत्र, अजीतगंज (मैनपुरी): सड़क हादसे ने एक परिवार से होली की खुशियां छीन लीं। होली के लिए बाजार से खरीदारी कर लौट रहे एक परिवार क ी बाइक में पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बालिका की मौत हो गई। जबकि उसके पिता, मां और भाई घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव सकरा निवासी सुदीप कुमार परिवार के साथ होली की खरीदारी के लिए बाइक से शहर के बाजार आए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ पत्नी अनीता देवी, पुत्र बादल (9) और पुत्री तावरी थीं। जैसे ही बाइक एलाऊ थाना क्षेत्र में अजीतगंज के पास पहुंची, सामने से आते एक महिंद्रा पिकअप लोडर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। चालक पिकअप वाहन को छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इनमें से उपचार के दौरान तावरी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
आंसुओं के सैलाब में डूबी खुशी
सुदीप कुमार को क्या पता था कि जिस त्योहार की खुशियों के लिए वह खरीदारी करने जा रहे थे, उसका रंग छिन जाएगा। एक ओर बेटी की लाश पड़ी थी, तो दूसरी ओर लहूलुहान पत्नी और बेटा। बेटी की मौत से बेहाल सुदीप कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। छोटी बहन की मौत से बेटा बादल भी गमजदा रहा। उसने तो बहन के साथ मिलकर होली खेलने के सपने देख रखे थे, लेकिन उसे क्या पता था कि ये सपने चंद पल में ही टूट जाएंगे।