प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारोपी तीसरे दिन भी बेसुराग
मैनपुरी : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपी भाजपा नेता उसके भाई, पुत्रों और साथी को तीसरे दिन भी पुलि
By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 07:26 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 07:26 PM (IST)
मैनपुरी : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के आरोपी भाजपा नेता उसके भाई, पुत्रों और साथी को तीसरे दिन भी पुलिस गिरफ्तार करने में सफल नहीं हुई।
नगर के श्रंगार नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर बिल्लू चौहान उर्फ नरेंद्र प्रताप की घर से ले जाकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार को उनका शव दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव लालपुर सथिनी के पास पड़ा मिला था। घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदन चौहान, उनके भाई, तीन पुत्रों और एक अन्य के खिलाफ दर्ज कराई थी। इस मामले में तीसरे दिन भी कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इंस्पेक्टर दन्नाहार जयनरायन सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें