सफलता पाने को निरंतर प्रयास जरूरी
मैनपुरी, भोगांव: सफलता के शिखर को पाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। विद्यार्थी जीवन में नई बातों
मैनपुरी, भोगांव: सफलता के शिखर को पाने के लिए निरंतर प्रयास करने चाहिए। विद्यार्थी जीवन में नई बातों को अपने पास समाहित करने का जज्बा मन में जरूरी है। नियम और संयम के द्वारा हर लक्ष्य को कम समय में पूरा किया जा सकता है।
ये विचार बीएल कॉलेज ऑफ एजूकेशन के प्रबंधक कमलेश यादव ने कॉलेज में चल रहे स्काउट-गाइड शिविर के तीसरे दिन व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा नया करने का जज्बा विद्यार्थियों के मन में होना चाहिए। कुछ कर गुजरने का जज्बा ही जीवन में एक नई राह दिखाता है और इस राह पर चलकर व्यक्ति सफलता के शिखर पर पहुंच जाता है। आज के दौर में युवाओं के कंधों पर राष्ट्र के प्रति कई जिम्मेदारियां हैं। शिविर के दौरान लीडर शीशराम वर्मा, केके वर्मा ने शिविरार्थियों को भ्रमण एवं खोज चिन्हों के माध्यम से विभिन्न जानकारियां दी। ट्रेनर्स ने बताया कि खोज चिन्हों के माध्यम से विपरीत परिस्थितियों में हालातों को सामान्य बनाया जा सकता है। शिविरार्थियों ने कई किमी तक खोज चिन्हों के माध्यम से पैदल चलकर अभ्यास किया। शिविरार्थियों ने प्रशिक्षकों द्वारा बताई गई अन्य ज्ञानवर्धक बातों को गंभीरता से सुना और उनसे प्रश्न भी किए। शिविर में शनिवार को तंबू निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान अजय यादव, सुबोध यादव, हिमांशु मिश्रा, सत्यराम यादव, प्रतिपाल वर्मा, अभिनव भटनागर, प्रियंका चौहान, भूमिजा चौहान, छाया शाक्य, अनामिका राजपूत, शिवम शर्मा, सूरज सिंह, बालकृष्ण प्रमोद कुमार, जितेन्द्र कुमार पंकज कुमार मौजूद थे।