फरीदाबाद से लौट रहा युवक रहस्यमय ढंग से गायब
मैनपुरी : बस में सवार होकर फरीदाबाद से मैनपुरी आ रहा युवक रास्ते में रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। परि
मैनपुरी : बस में सवार होकर फरीदाबाद से मैनपुरी आ रहा युवक रास्ते में रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं।
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव खटिकपुर निवासी श्रीकृष्ण का पुत्र अर्जुन यादव (23) फरीदाबाद स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। गुरुवार की शाम वह फरीदाबाद से अपने घर आने के लिए रवाना हुआ। लेकिन शुक्रवार की सुबह तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों को चिंता हुई। काफी प्रयास के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात 12 बजे अर्जुन ने परिजनों से फोन पर बात की थी। वह परेशान था। अर्जुन ने फोन पर परिजनों को बताया कि कुछ लोग उसे परेशान कर रहे हैं, फिर उसका फोन कट गया। फिर काफी कोशिश के बाद भी उसका नंबर नहीं लगा। परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान है। युवक के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।