Move to Jagran APP

कोहरे की सवारी पर आई शीतलहर

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : शीत लहर और कोहरे ने आम जन-जीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। शुक्रवार क

By Edited By: Published: Fri, 19 Dec 2014 06:49 PM (IST)Updated: Fri, 19 Dec 2014 06:49 PM (IST)
कोहरे की सवारी पर आई शीतलहर

जागरण संवाददाता, मैनपुरी : शीत लहर और कोहरे ने आम जन-जीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर आसमान में धुंध छाई रही, जिसके चलते सूर्य देव के भी दर्शन नहीं हो सके। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।

loksabha election banner

शुक्रवार को कड़ाके की सर्दी के कारण अधिकांश लोग घरों से नहीं निकले। 11 बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जिसके कारण दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कोहरे के कारण किसान परेशान हैं। आलू किसानों को पाला से फसल खराब होने की चिंता सता रही है। सर्दी से सबसे ज्यादा परेशान छोटे बच्चे हो रहे हैं। ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। वहीं कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई। दिन भर वाहन चालक लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। ट्रक चालक कोहरे की वजह से सड़क के किनारे खड़ा कर कोहरा छंटने का इंतजार करते देखे गए। जबकि रोडवेज की बसें कोहरे की वजह से चार से पांच घंटे देरी से पहुंची। शाम को छह बजते ही आसमान में छाई कोहरे की परत छाने लगी। जिससे रात में तेज कोहरे की आशंका से लोग जल्द ही अपने कारोबार बंद कर घर की ओर चले गए।

फोटो नं.19मेन01,02.जेपीजी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.