बहुत याद आए मेजर स्व.युधिष्ठिर सिंह
मैनपुरी, बेवर : मेजर युधिष्ठिर सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी समाजसेवा
मैनपुरी, बेवर : मेजर युधिष्ठिर सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया गया। भारतीय कपिलमुनि महाविद्यालय में आयोजित शांति यज्ञ ने आचार्य कृष्ण चंद दुबे ने आत्मा की शंाति के लिए यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र सिंह विल्टन व अन्य परिवारीजनों ने उनकी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. मयंक सिंह, दीपक कुमार कुशवाह, रवींद्र मोहन दुबे, रमेश चंद्र गुप्ता, राजू मिश्रा, गयाप्रसाद दीक्षित, मनोज दुबे, विजलेश तिवारी, मुन्नालाल गुप्ता, भल्लू चौहान, विजय सिंह बैस, टीटू दीक्षित, उमाशंकर दीक्षित, शिवकुमार सिंह बैस, सतेंद्र सिंह चौहान, राजेश पांडे, बेवी चौहान, कृष्णानंद दुबे, मानसी मिश्रा्र, नैनामिश्रा, डॉ.नीरू सिंह, रवींद्र सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।