विज्ञान के क्षेत्र में रखें जानकारी
मैनपुरी: सुदिती ग्लोबल एकेडमी में रोबोटिक्स तकनीकी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को
मैनपुरी: सुदिती ग्लोबल एकेडमी में रोबोटिक्स तकनीकी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को तकनीक की जानकारियां दी गईं। कार्यशाला में विज्ञान पर आधारित कई कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
निदेशक डॉ. राममोहन ने कहा कि आज के इस आधुनिक तकनीक युग में विज्ञान लगातार तरक्की कर रहा है। हम सब को समय के अनुसार विज्ञान और तकनीक की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षक दिनेश कुमार ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं। उन्हें हम जिस परिवेश में ढाल देते हैं। वह उसी रास्ते पर दौड़ने लगते हैं। विज्ञान के क्षेत्र में हर रोज नए अविष्कार हो रहे हैं। बच्चों को भी विज्ञान के क्षेत्र में जानकारी होनी चाहिए।
कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ऋषभ त्रिपाठी, शक्ति सिंह, अनीश विश्व कर्मा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले आशीष कुमार पंकज कुमार, अजय दुबे, वैभव द्विवेदी, सचिन कुमार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विशाल चौधरी, हार्दिक सचान, आशुतोष वर्मा को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, सचिव लव मोहन, संयुक्त सचिव लवीना मोहन, एकेडमिक प्रधानाचार्य एमए मंडल, उप प्रधानाचार्य जय शकर तिवारी, सीसी ई कोऑर्डीनेटर अनुज खरे एवं सोनाली मिश्रा, डॉ. ओमेश जादौन, राधारमण तिवारी, अजित सिंह, देवेश तिवारी, दीपक उपाध्याय, शिवम मित्तल, ए. पी. साहू, योगेश कुमार, राघवेन्द्र यादव, शालिनी श्रीवास्तव, शालिनी चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।