हर मुसलमान आतंकी नहीं: साक्षी
मैनपुरी, बेवर: उन्नाव के भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराजा ने कहा कि हर मुसलमान आतंकी नहीं ह
मैनपुरी, बेवर: उन्नाव के भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराजा ने कहा कि हर मुसलमान आतंकी नहीं है, लेकिन हर आतंकी मुसलमान है। भाजपा का नजरिया है कि मुसलमानों का देश के निर्माण में योगदान है।
बेवर में भाजपा कार्यकर्ता अरुण कुमार बैस के आवास पर पत्रकार वार्ता में साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने मुसलमानों को बेवजह महत्व देकर अछूत जैसा बना दिया। लोकसभा चुनाव में प्रदेश से एक भी मुसलमान सांसद नहीं चुना गया। जम्मू-कश्मीर में भाजपा को जबर्दस्त जन समर्थन मिला है। प्रथम चरण में रिकॉर्ड मतदान भाजपा के लिए शुभ संकेत है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष हताशा का शिकार है। उसके पास कोई मुद्दा नहीं है। मोदी सरकार तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। जो काम साठ साल में नहीं किया जा सका, वह प्रधानमंत्री ने छह माह में कर दिखाया। काला धन हर हाल में देश में वापस लाया जाएगा।
राममंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि रामलला तो ¨हदुओं की आत्मा हैं। उनको मंदिर में नहीं तो कहां विराजमान किया जाएगा। इस मुद्दे को सरलता और स्वीकार्य हल के साथ सुलझाने के प्रयास चल रहे हैं।